पाकिस्तानी फायरिंग में मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना बोली व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
पाकिस्तानी फायरिंग में मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना बोली व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाकिस्तानी फायरिंग में एक मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने कहा कि इन जवानों का बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। सेना के अनुसार शनिवार को अचानक दोपहर सवा बारह बजे पाक की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया।
चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार
पाकिस्तान ने घात लगाकर सेना के गश्ती टीम हमला किया। पाकिस्तान की इस गोलाबारी में सेना के मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
विधायक का बेटा विधानसभा में बना चपरासी
वहीं एक अन्य घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान चैकियों पर गोलीबारी की लेकिन उस तरफ हुए नुकसान की कोई खबर नही मिली हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


