राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कार के पलटने से तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कार के पलटने से तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल
जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सिंघाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भैंसावता गांव के पास यह हादसा हुआ जब एक एसयूवी नियंत्रण खो बैठी और कई बार पलटने के बाद सड़क से कई फुट दूर खेत में जा गिरी।
उसने बताया कि इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान उदवास गांव निवासी संदीप कदवासरा, तनिष्क शेखावत और धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति बकरा गांव निवासी अजय गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि ये सभी अपने मित्र की शादी में शामिल होने मोई गांव आए थे और देर रात दूल्हे की गाड़ी लेकर निकले थे, तभी हादसा हो गया।
उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा बाकोलिया खारी
खारी

Facebook


