तिरुवनंतपुरम में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल
तिरुवनंतपुरम में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल
तिरुवनंतपुरम, नौ मार्च (भाषा) तिरुवनंतपुरम के नेदुमंगड में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेश (21), बिनय (20) और श्रीलाल (28) के रूप में हुई है जो पास के उझामलक्कल के रहने वाले थे।
पुलिस का कहना है कि घायल अभिनव को गंभीर चोटें आयी हैं तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार रात करीब पौने 11 बजे नेदुमंगड-आर्यनाड मार्ग पर कुलप्पाडा में हुई।
पुलिस ने बताया कि राजेश और बिनय एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे तथा उनकी मोटरसाइकिल एक अन्य दोपहिया वाहन से टकरा गयी जिसपर श्रीलाल एवं अभिनव सवार थे।
पुलिस के मुताबिक हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये तथा बाद में उनमें से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
आर्यनाड पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
भाषा
राजकुमार खारी
खारी

Facebook


