हिमाचल प्रदेश में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
Modified Date: July 13, 2026 / 07:55 am IST
Published Date: July 13, 2026 12:55 am IST

नाहन, 12 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार के 150 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पच्छाद थाना पुलिस के अनुसार, सराहां अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वी. सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की।

मृतकों की पहचान सिरमौर निवासी रीना शर्मा (48), अधिकारी जैतली (65), तथा उर्मिल जैतली (60) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय अधिकारी जैतली कार चला रहे थे। उनका बेटा यशस्वी जैतली (33) गंभीर रूप से घायल है और नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।

भाषा खारी वैभव

वैभव

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।