ट्रक के पीछे से टकराई जीप, तीन की मौत: पुलिस

Ads

ट्रक के पीछे से टकराई जीप, तीन की मौत: पुलिस

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 04:39 PM IST

जयपुर, 27 मई (भाषा) राजस्थान में जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में बुधवार सुबह जयपुर–सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार चौमूं में स्टेडियम क्षेत्र के पास जीप अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी तथा टक्कर के बाद सड़क किनारे एक ढाबे में जा घुसी। ढाबे के बाहर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कहा कि जीप में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा मृतकों के शव चौमूं सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार