हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 5, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:37 pm IST

मंडी (हिमाचल प्रदेश), पांच मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नेरचौक के पास डडौर में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मंडी जिला निवासी अनिल कुमार (28), रोहित कुमार (26) और सुभाष कुमार (23) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान हरीश और पंकज के तौर पर हुई है।

मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में