गुजरात में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

गुजरात में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

गुजरात में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 24, 2021 7:20 pm IST

सुरेंद्रनगर, 24 नवंबर (भाषा) गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक राजमार्ग पर तेज गति से आ रही कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चूड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात राज्य राजमार्ग पर करेली के पास हुई। अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और कार में मौजूद छह में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार एक महिला को लिंबडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो साल का बच्चा बाल-बाल बचा।

अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बोटाद की ओर जा रहा था,तभी तेज गति से आ रही एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने से पहले उसकी मोटरसाइकिल से भिड़ गई।

भाषा यश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में