रास्थान : एसयूवी और ट्रंक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रास्थान : एसयूवी और ट्रंक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत
जयपुर, 23 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के चूरू जिले में पिलानी-सादुलपुर सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात एसयूवी और डंपर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना थिरपाली छोटी और थिरपाली बड़ी गांव के बीच हुई और हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
हमीरवास थाना अधिकारी राय सिंह सुथार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) चूरू में पंजीकृत थी और इसमें सवार लोग पिलानी में आयोजित विवाह समारोह से लौट रहे थे।
आईपीएस अधिकारी अभिजित पाटील ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहनो में लगी आग की वजह से तीन मृतकों के शव जल गए हैं जिससे उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
भाषा बाकोलिया धीरज
धीरज

Facebook


