मप्र के खरगोन में मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन की मौत

Ads

मप्र के खरगोन में मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - December 25, 2023 / 03:14 PM IST,
    Updated On - December 25, 2023 / 03:14 PM IST

खरगोन, 25 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह मेनगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा रोड पर गुवाड़ी गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मेनगांव पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश सोलंकी ने कहा कि तीन लोग मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान सुनील चौहान (19), उसकी बहन कला कस्तूरी (24) और उसके चचेरे भाई दिलीप सिंह डाबर (20) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि सुबह का कोहरा संभवत: दुर्घटना का कारण बना। मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

भाषा सं दिमो नरेश रंजन

रंजन