झारखंड में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

झारखंड में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

झारखंड में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: September 7, 2025 / 10:14 am IST
Published Date: September 6, 2025 7:49 pm IST

चतरा, छह सितंबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर सिमरिया क्षेत्र में तलाशा स्कूल के पास हुई।

सिमरिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शुभम खंडेलवाल ने कहा कि तेज गति से चल रही दोनों मोटरसाइकिल टकरा गईं।

उन्होंने कहा, ‘किसी भी चालक या पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

एक मृतक की पहचान जिले के खुर्द गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ ​​बिल्ला गंझू के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘दो अन्य शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।