झारखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
झारखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
चतरा (झारखंड), छह मई (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पहली घटना तांडवा थाना क्षेत्र में हुई, जहां सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोयले से लदे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
तांडवा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) देवलाल ओरांव ने बताया कि, मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के पद्मा क्षेत्र के निवासी शशिकांत मेहता और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। दोनों की आयु 24 से 25 वर्ष के बीच थी।
तांडवा के थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने बताया कि घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
वहीं, एक अन्य घटना में ट्रक के नीचे आने से 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना मुरैनवास मोड़ पर उस समय हुई, जब पीड़ित विकास कुमार यादव एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


