उप्र : दो मोटरसाइकिलों की भिंड़त में तीन लोगों की मौत

उप्र : दो मोटरसाइकिलों की भिंड़त में तीन लोगों की मौत

उप्र : दो मोटरसाइकिलों की भिंड़त में तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 25, 2024 / 10:23 pm IST
Published Date: March 25, 2024 10:23 pm IST

बदायूं (उप्र) 25 मार्च (भाषा) बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला और एक बच्ची घायल हुईं हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राममोहन सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम बिसौली रोड पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चिचेटा गांव के मोड़ पर हुआ। उन्होंने बताया कि जिले के भारतन गांव निवासी संजू (31) अपने दोस्त अजय (35) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में संजू व अजय के अलावा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार प्रमोद (44), उनकी पत्नी गीता के अलावा उनकी डेढ़ साल की नातिन आशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए l

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को रुदायन कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्रमोद, संजू और अजय को मृत घोषित कर दिया जबकि गीता व आशी का इलाज किया जा रहा है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में