मप्र : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मप्र : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मप्र : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 24, 2021 8:03 pm IST

महू (मप्र), 24 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के बडगोंडा गांव में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे लगे रेलिंग को तोड़कर नीचे खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उपनिरीक्षक जी एस बामनिया ने बताया कि मरने वालों की पहचान विक्रम बद्रीलाल (35), संतोष मदनलाल (36) और बद्रीलाल (36) के रूप में की गई है, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में धर्मेंद्र (33), दिलीप सिंह (35) और विक्रम (40) गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें महू सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर के एमवाई अस्पताल रेफर किया गया है।

भाषा सं रावत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में