तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को मारी टक्कर, दो की मौत

Ads

तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को मारी टक्कर, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 06:20 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 06:20 PM IST

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिलों को टक्कर मार दी जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मजदूर शादी में कैटरिंग का काम करने के बाद अलग-अलग साइकिलों से जालूपुरा स्थित अपने किराए के घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विद्याधर नगर थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बालेश्वर (ओडिशा) निवासी देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू (45) और अमूल्य (60) के रूप में हुई। घायल संग्राम का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

थानाधिकारी ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार का नंबर मिला है और इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान

ताजा खबर