केरल में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

केरल में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

केरल में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 13, 2022 12:23 pm IST

पथनमथिट्टा (केरल), 13 जुलाई (भाषा) केरल के पथनमथिट्टा में एम.सी. रोड राजकीय राजमार्ग पर बुधवार को तड़के हुई दुर्घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सामने से आ रही एक एसयूवी उनकी लेन में घुस गई और उनके वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना पथनमथिट्टा जिले के पुथुसेरी गांव के निकट एम.सी. रोड पर एक मोड़ पर हुई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित तिरुवनंतपुरम से पंडालम जा रहे थे जबकि एसयूवी में सवार लोग कोझिकोड़ से चडयमंगलम के रास्ते पर थे।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार चार यात्री फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि एसयूवी चालक की संभवत: अपने वाहन में झपकी लग गई थी जिससे उसका वाहन सड़क के दूसरी ओर चला गया और कार को टक्कर मार दी।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में