सैनिकों के लिए निर्मित शराब अवैध तरीके से खरीदने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

सैनिकों के लिए निर्मित शराब अवैध तरीके से खरीदने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

सैनिकों के लिए निर्मित शराब अवैध तरीके से खरीदने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 1, 2020 11:43 am IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सैनिकों के लिए निर्मित शराब को अवैध तरीके से खरीदने और उसे ऊंचे दाम पर बेचने के आरोप में पुलिस ने 51 वर्षीय व्यक्ति और दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ‘‘सिर्फ सीएसडी कैंटीन में बिक्री हेतु‘ का लेबल लगी हुई शराब की काफी बोतलें आरोपियों के पास से बरामद हुई हैं।

उन्होंने बताया कि 51 वर्षीय आरोपी का नाम प्रदीप कुमार है और अन्य दोनों की पहचान ओडिशा निवासियों सुशांत बेहरा (26) और सोमनाथ बारिक (28) के रूप में हुई है। बेहरा और बारिक तिलक नगर के एक अपार्टमेंट में सुरक्षा कर्मी थे जबकि कुमार उसी सोसायटी में पिछले 30 साल से सब्जी बेचता था।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने बताया कि सेना के खुफिया इकाई से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में