जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 12:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

जम्मू, 20 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में संलिप्त तीन और लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

उन्होंने बताया कि धन दोगुना करने के बहाने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने में कुछ लोगों की संलिप्तता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों-तुरविंदर सिंह उर्फ टुट्टू, अनूप गुप्ता और संजीव को गिरफ्तार किया गया जबकि भूपिंदर, रमेश और लाडली की तलाश जारी है।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि इन लोगों के काम करने के तरीके की विस्तार से जांच जारी है।

भाषा नीरज नीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल