आरएसएस के एक नेता पर हमले के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

आरएसएस के एक नेता पर हमले के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 2, 2021 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नोएडा (उप्र), दो जनवरी (भाषा) नोएडा सेक्टर 9 में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरएसएस के नोएडा के विभाग कार्यवाहक विनोद कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने सेक्टर 9 में उनके तथा उनके भाई के ऊपर जानलेवा हमला किया।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मामला दो वाहनों के टकराने के बाद शुरू हुआ और पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना