पंजाब के कपूरथला में तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Ads

पंजाब के कपूरथला में तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

कपूरथला, 20 जनवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रग तस्करी के रैकेट में कथित रूप से शामिल तीन लोगों के पास से तीन किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोपी दिल्ली में माल पहुंचाने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी कश्मीर के निवासी हैं।

पुलिस ने दावा किया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उन्होंने इससे पहले 10 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की आपूर्ति करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार आरोपियों को यहां सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियान गांव के पास एक तलाशी के दौरान पकड़ा गया। तलाशी के दौरान ट्रक में हेरोइन मिले।

भाषा कृष्ण वैभव

वैभव