जीआईबी प्रजनन कार्यक्रम में तीन और चूजे शामिल: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

जीआईबी प्रजनन कार्यक्रम में तीन और चूजे शामिल: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

जीआईबी प्रजनन कार्यक्रम में तीन और चूजे शामिल: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
Modified Date: June 15, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: June 15, 2026 12:31 am IST

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ (जीआईबी) के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में पिछले कुछ दिनों में तीन और चूजों को शामिल किया गया है।

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही कृत्रिम परिवेश में प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक पैदा हुए चूजों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘जीआईबी के कृत्रिम परिवेश में प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक 26 चूजे पैदा हुए हैं। इनमें कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से 18, प्राकृतिक प्रजनन के जरिए चार और जंगलों से एकत्र किए गए अंडों से निकले चार चूजे शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अब पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है और मौजूदा मौसम के दौरान कुछ और चूजों के अंडों से बाहर आने की उम्मीद है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में