लद्दाख में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 73 नए मामले सामने आए

Ads

लद्दाख में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 73 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

लेह, 25 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोरोना वारयस के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गई तथा 73 नये मामले सामने आए जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 71 और संक्रमितों की कुल संख्या 5913 हो गई है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तीनों मौतें पिछले 24 घंटे के दौरान लेह जिले में हुई हैं। जिले में संक्रमण के कारण 33 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि शेष 38 मौतें करगिल जिले में हुई हैं।

उन्होंने बताया कि 65 लोग लेह में संक्रमित पाए गए जबकि करगिल में संक्रमण के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से उबरने के बाद लेह के 61 और करगिल के सात मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 5,052 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 790 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 651 लेह के और 139 करगिल के हैं।

भाषा

नोमान नीरज

नीरज