अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 29, 2021 7:15 am IST

ईटानगर, 29 जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 16,827 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

कोविड-19 के लिए राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, वेस्ट कामेंग और चांगलांग से एक-एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन और लोग संक्रमण से ठीक हो गए। राज्य में अब तक कुल 16,756 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 15 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण से 56 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कोविड-19 के लिए अब तक 3.91 लाख नमूनों की जांच की है। राज्य में बृहस्पतिवार को 640 नमूनों की जांच की गयी।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 15,741 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है और बृहस्पतिवार को 8654 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

स्वास्थ्य विभाग सप्ताह में चार दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण अभियान चला रहा है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में