मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 17, 2021 4:21 am IST

आइजोल, 17 मार्च (भाषा) मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,442 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि तीन नए मामलों में से, आइजोल जिले में दो और सियाहा जिले में एक नया मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 15 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,417 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 99.45 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,43,889 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि 48,530 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें 14,942 वरिष्ठ नागरिक और 1,408 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 10,157 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 451 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में