लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की सख्या 20,578 हुई

लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की सख्या 20,578 हुई

लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की सख्या 20,578 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: September 5, 2021 1:31 pm IST

लेह, पांच सितंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,578 हो गई। वहीं 13 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 59 हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी नए मामले लेह जिले से सामने आए हैं। अब तक संक्रमण से केंद्रशासित प्रदेश में 207 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अब तक 20,312 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां 59 मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें से 47 लेह से हैं और 12 करगिल से हैं।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में