लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के तीन नये मामले

लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के तीन नये मामले

लद्दाख में सामने आये कोविड-19 के तीन नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 3, 2021 3:40 pm IST

लेह, तीन अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आने के बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,812 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सात और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद इस केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 64 उपचाराधीन रोगी हैं, जिनमें 59 लेह के और पांच कारगिल के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक कोविड-19 से 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 149 और कारगिल के 58 लोग थे।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब तक 20,541 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में