Noida Storm And Rain: बदलता मौसम बना काल, तेज आंधी और बारिश से दो वर्षीय मासूम समेत तीन की मौत, मची चीख-पुकार
Noida Storm And Rain: बदलता मौसम बना काल, तेज आंधी और बारिश से दो वर्षीय मासूम समेत तीन की मौत, मची चीख-पुकार

Maharashtra Rain Update/ Image Credit: IBC24 File
- नोएडा में आंधी और तेज बारिश के कारण दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
- ग्रिल गिरने से पार्क में टहल 50 वर्षीय एक महिला और दो वर्षीय उनके नाती की मौत हो गई।
- दूसरी घटना में एनटीपीसी टाउनशि में टहल रहे एक अन्य व्यक्ति के ऊपर पेड़ टूट कर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई।
नोएडा। Noida Storm And Rain: गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को आंधी और तेज बारिश के कारण दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि, आंधी के कारण नोएडा में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क पर पेड़ों, बिजली के खंभों एवं मोबाइल फोन के टावर गिरने के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आंधी के कारण सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमीक्रॉन तीन सेक्टर में स्थित ‘मिगसन अल्टिमो सोसाइटी’ में 22वीं मंजिल पर रखी लोहे की एक ग्रिल गिरने से पार्क में टहल रहीं सुनीता नाम की 50 वर्षीय एक महिला और दो वर्षीय उनके नाती की मौत हो गई।
Noida Storm And Rain: प्रवक्ता ने बताया कि ‘एनटीपीसी टाउनशिप’ में टहल रहे रामकृष्ण नाम के एक अन्य व्यक्ति के ऊपर एक पेड़ टूट कर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कम से कम तीन अन्य लोगों के घायल की जानकारी मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि तेज आंधी एवं बारिश के कारण बुधवार को कई जगह यातायात बाधित हो गया और बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे।
लेखक के बारे में
Web Title: Three people including a two-year-old innocent died due to strong storm and rain

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm