राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 15, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: May 15, 2026 4:16 pm IST

जयपुर, 15 मई (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने का एक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं।

उसने बताया कि यह हादसा जयपुर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडल चौराहे के पास हुआ जब जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल लेखराज और कांस्टेबल रविंद्र कुमार चोरी के एक आरोपी छोटू भील को मांडल से लेकर भीलवाड़ा जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में