दिल्ली के द्वारका में लिफ्ट में खराबी आने से तीन लोगों को बचाया गया, कोई घायल नहीं

दिल्ली के द्वारका में लिफ्ट में खराबी आने से तीन लोगों को बचाया गया, कोई घायल नहीं

दिल्ली के द्वारका में लिफ्ट में खराबी आने से तीन लोगों को बचाया गया, कोई घायल नहीं
Modified Date: February 25, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: February 25, 2026 8:33 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक अपार्टमेंट परिसर में लिफ्ट के अंदर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बुधवार को अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, द्वारका सेक्टर-11 स्थित अक्षरधाम अपार्टमेंट में हुई इस घटना की सूचना दूर रात लगभग 3:20 बजे मिली।

बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और पाया कि तीन लोग खराब लिफ्ट के अंदर फंसे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बचाए गए व्यक्तियों की पहचान विवेक (26), प्रभात (30) और हर्ष (22) के रूप में हुई है। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में