तीन सगे भाइयों ने बंधक बनाकर किया युवती से गैंगरेप, धोखे से शादी भी कराई, अब हुये फरार

Shocking gang rape incident in Barmer: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिले में एक युवती से गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने तीन सगे भाइयों पर उससे गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी बाड़मेर के पड़ोसी जिले जैसलमेर (Jaisalmer) के रहने वाले हैं। Three real brothers took hostage and gang-raped the girl, also got married fraudulently, now absconding

तीन सगे भाइयों ने बंधक बनाकर किया युवती से गैंगरेप, धोखे से शादी भी कराई, अब हुये फरार

Shocking gang rape incident in Barmer

Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 11, 2022 12:00 pm IST

Shocking gang rape incident in Barmer

बाड़मेर। बाड़मेर (Barmer) जिले में गैंगरेप की एक ऐसी घटना सामने आयी है जो दिल को दहला देती है। एक युवती के साथ तीन सगे भाइयों ने बारी-बारी से गैंगरेप (Gang rape) किया। आरोपियों में से एक भाई पोस्टमास्टर है उसका युवती के घर आना-जाना था, इसी पहचान का फायदा उठाकर वह युवती को अपने साथ ले गया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर जैसलमेर के भणियाणा निवासी 3 भाइयों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन वे अभी तक फरार हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी सहित दो लोगों पर क्रिप्टोकरेंसी धन शोधन योजना में संलिप्त होने का आरोप

Shocking gang rape incident in Barmer: पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती बाड़मेर में रहती है, आरोपियों में से एक भाई जगमाल सिंह पोस्टमास्टर का काम करता है। जगमाल का युवती के गांव में उसके घर आना-जाना था, ऐसे में जगमाल सिंह और उसकी पत्नी 19 अक्टूबर 2021 को युवती के घर आए। उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युवती पर दबाव बनाया, इस पर युवती उनके साथ भणियाणा चली गई।

ये भी पढ़ें: बीजापुुर मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम.. मौके से हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

जगमाल और उसकी पत्नी उसे वहां से लेकर जोधपुर चले गए, वहां पर जगमाल सिंह ने अपने भाई हरखाराम के साथ धोखे से उसकी शादी करवा दी। हरखाराम और युवती एक सप्ताह तक जोधपुर में ही रहे, उसके बाद हरखाराम कहीं चला गया। पीछे से जगमाल ने करीब डेढ़ माह तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जगमाल के जाने के बाद उसके भाई हुकमाराम ने युवती को अपना शिकार बनाया और उससे रेप किया।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का कहकर धोखे से विवाह करवाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। तीनों भाइयों के कृत्यों से परेशान युवती ने अपनी मां को फोन कर इतला दी, उसके बाद पीड़िता की मां जोधपुर पहुंची और बेटी को लेकर बाड़मेर आई। मां-बेटी ने महिला थाना में जगमाल, उसकी पत्नी सुआ देवी, हरखाराम और हुकमाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com