दक्षिण कन्नड़ के बेलथंगडी में दो कारों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

Ads

दक्षिण कन्नड़ के बेलथंगडी में दो कारों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - April 23, 2025 / 01:30 AM IST,
    Updated On - April 23, 2025 / 01:30 AM IST

बेलथंगडी (दक्षिण कन्नड़), 22 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु में सोमवार शाम को गुरुवायणकेरे-कार्कल रोड पर अलडांगडी में दो कारों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एक कार अलडांगडी से गुरुवायणकेरे की ओर जा रही थी और दूसरी कार गुरुवायणकेरे से कार्कला की ओर बढ़ रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हटा और दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल कुसुमवथी (75), भाग्यवथी (50) और वैभव (23) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर हैं।

भाषा, इन्दु खारी

खारी