Attack on Niamey Airport: यहां की राजधानी के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 13 लोगों की मौत, जवाबी कार्रवाई में इतने हमलावर ढेर

Ads

यहां की राजधानी के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 13 लोगों की मौत, Major Attack on Niamey airport kills 13 people

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 11:58 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 11:58 PM IST

नियामे (नाइजर)। Attack on Niamey Airport: पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामे में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। राजधानी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 नागरिकों की मौत हो गई। हमलावरों ने एयरपोर्ट परिसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Attack on Niamey Airport: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने एयरपोर्ट और उसके आसपास के सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। अचानक हुई गोलीबारी से यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली। अधिकारियों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावरों को मार गिराया गया। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया गया है। हमले में 11 जवानों के साथ 2 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद नाइजर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। एयरपोर्ट और राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और इसके पीछे जिम्मेदार संगठन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम अफ्रीका के कई देशों की तरह नाइजर भी लंबे समय से उग्रवादी और आतंकी गतिविधियों की चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-