PM Modi in France / Image Source : X
नई दिल्ली : PM Modi in France : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। प्रवासियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने पेरिस को इनोवेशन की प्रेरणा देने वाला शहर बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी सरकार को 12 साल पूरे हुए हैं और देश की सेवा करना उनका सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की ही ताकत है कि उसने एक चाय वाले को देश का प्रधानमंत्री बना दिया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति का ब्योरा दिया। India France Bilateral Relations उन्होंने बताया कि इन 12 वर्षों में भारत की ताकत और सामर्थ्य में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते देश का एक्सपोर्ट 35% तक बढ़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत सिर्फ सपने नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें हकीकत में बदल रहा है। उन्होंने वहां मौजूद विभिन्न राज्यों के प्रवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की विविधता और संस्कृति इस शहर को और भी खूबसूरत बनाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया व्यापार के साथ-साथ भरोसे को भी महत्व दे रही है और ऐसे समय में भारत पूरे विश्व में एक भरोसेमंद साथी बनकर उभरा है। उन्होंने भारत-फ्रांस के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय समुदाय का आभार जताया और देश को अगले स्तर पर ले जाने का संकल्प दोहराया।