असम के नागांव में ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध डकैतों को पीट-पीटकर मार डाला

असम के नागांव में ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध डकैतों को पीट-पीटकर मार डाला

असम के नागांव में ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध डकैतों को पीट-पीटकर मार डाला
Modified Date: April 6, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: April 6, 2026 1:18 pm IST

नागांव, छह अप्रैल (भाषा) असम के नागांव जिले में सोमवार को ग्रामीणों ने कम से कम तीन संदिग्ध डकैतों को पीट-पीटकर मार डाला और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नागांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) अबोटानी डोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना कालियाबार सह-जिला के रूपीहाट पुलिस थाना के अंतर्गत नंबर-1 कथपारा गांव में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग रात दो बजे धारदार हथियारों से लैस 10-12 डकैतों का एक गिरोह एक घर में घुस गया। उन्होंने घर के मालिकों के हाथ बांध दिए और उनकी छह साल की बेटी के गले पर चाकू रखकर नकदी और गहने लूट लिए।’’

पुलिस ने बताया कि जब गिरोह के सदस्य भाग रहे थे, तो परिवार ने शोर मचाया और पड़ोसी बाहर आ गए। इसके बाद भीड़ ने उनका पीछा किया और चार संदिग्ध डकैतों को पकड़ लिया।

डोले ने कहा, ‘‘पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चौथा गंभीर रूप हालत में है और उसका इलाज चल रहा है।”

कालियाबार के सह-जिला पुलिस अधीक्षक बिटुल चेतिया घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

रूपाहिहाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सूरज दत्ता ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान सैफुल्लाह, अजिबुर उर्फ ​​खैरुल और इनामुल हक के रूप में हुई है।

भाषा संतोष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में