जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के तीन संदिग्ध मददगार गिरफ्तार

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के तीन संदिग्ध मददगार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 12:12 AM IST

श्रीनगर, 24 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के तीन संदिग्ध मददगारों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया; उनकी तलाशी के दौरान दो हथगोले और हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कश्मीरी पंडित के एक परित्यक्त मकान से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में एक एके असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, 72 कारतूस और चार हथगोले शामिल हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश