तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के खजांची पर गोलीबारी कर नकदी लूटी

तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के खजांची पर गोलीबारी कर नकदी लूटी

तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक के खजांची पर गोलीबारी  कर नकदी लूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 17, 2022 9:47 pm IST

जयपुर, 17 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बैंक के खजांची को गोलीबारी कर नकदी लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों के हाथों में देशी हथियार थे और उन्होंने बैंक के खजांची पर गोलीबारी की और करीब चार लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गये।

थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि घायल खजांची को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां से उसे करौली भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में