तीन वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

तीन वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

तीन वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 8, 2020 10:19 am IST

नोएडा (उप्र), आठ नवंबर (भाषा) नोएडा थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में