मलप्पुरम (केरल), 15 जुलाई (भाषा) केरल के मलप्पुरम जिले में तीन वर्षीय एक बच्चे के गले में मूंगफली फंस जाने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को कुन्नुमपुरम इलाके में हुई।
वेंगारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चा घर पर नमकीन खा रहा था। इसी दौरान उसमें मौजूद एक मूंगफली उसके गले में फंस गई जिससे उसका दम घुटने लगा।’’
पुलिस ने बताया कि बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी