मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की मौत

मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की मौत

मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की मौत
Modified Date: May 21, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: May 21, 2026 4:05 pm IST

गुमला, 21 मई (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में एक मोटरसाइकिल के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने की घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दोपहिया वाहन थाना दधगांव के पास एक पेड़ से टकरा गया।

चैनपुर पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया, “गुमला स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिवारवालों को सौंप दिए गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आर्यन टोप्पो (18), संजीत केरकेट्टा (19) और अक्षय केरकेट्टा (18) के रूप में हुई है, जो जिले के उजड़ा गांव के निवासी थे।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में