बंगाल के कुछ जिलों में रविवार से गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग
बंगाल के कुछ जिलों में रविवार से गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग
कोलकाता, तीन अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में रविवार से गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में शनिवार तक गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की आशंका है।
आईएमडी ने कहा, ‘रविवार से अनुकूल हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण आने वाले सप्ताह में मौसम ठंडा होने की संभावना है।’
आईएमडी ने बताया कि रविवार से जिलों में तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्यिसय की गिरावट आने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसकी तीव्रता दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार के उप-हिमालयी जिलों में आठ अप्रैल तक अधिक रहेगी।
भाषा राखी वैभव
वैभव

Facebook


