Weather Update News: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, एक हफ्ते तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Update News: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, एक हफ्ते तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update News
- मई 2024 में अब तक 186.4 मिमी वर्षा, जो 1901 के बाद सबसे अधिक है।
- 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
- तापमान 25–37°C के बीच रहने की संभावना, मानसून दिल्ली में सामान्य समय पर पहुंचने की उम्मीद।
नयी दिल्ली: Weather Update News राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाये रहने, आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान है। यह महीना पहले ही अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई माना जा रहा है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दी।
Weather Update News मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहने, मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
आईएमडी ने कहा कि पिछले शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव के कारण कुछ ही घंटे में 81.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे दिल्ली में 1901 के बाद से सबसे अधिक बारिश वाला मई महीना दर्ज किया गया। इस महीने की कुल वर्षा 186.4 मिलीमीटर तक पहुंच गई है, जो मई 2008 में 165 मिलीमीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। अकेले रविवार की बारिश - जिसे आईएमडी मानकों द्वारा 'भारी' के रूप में वर्गीकृत किया गया है - मई में शहर में किसी एक दिन दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक बारिश थी। इससे पहले 20 मई, 2021 को 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
असामान्य रूप से तेज तूफान आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाओं और शुष्क पश्चिमी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया का परिणाम था। आईएमडी आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में 2 मई को पहले ही 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी। हाल ही में हुई बेमौसम और तेज वर्षा, जिसके कारण यह मई माह अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला महीना बन गया है, भारत के मानसून-पूर्व मौसम पैटर्न में बढ़ती परिवर्तनशीलता को दर्शाता है।
काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख विश्वास चितले ने कहा, ‘‘हालांकि पश्चिमी विक्षोभ जैसी स्थानीय प्रणालियों ने इसमें योगदान दिया, लेकिन व्यापक प्रवृत्ति गर्म होते वातावरण की ओर इशारा करती है, जो अधिक नमी को धारण करती है और स्थापित मौसमी लय को बाधित करती है।’’ वर्ष 2024 में, दिल्ली में लंबे समय तक भीषण गर्मी के बाद जून के अंत में अत्यधिक वर्षा देखी गई। चिताले ने बताया कि इस साल, मानसून केरल में उम्मीद से एक सप्ताह पहले आ गया है और इसके अपने सामान्य समय के आसपास दिल्ली पहुंचने का अनुमान है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली में मई 2024 में अब तक 186.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो इस महीने का अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला रिकॉर्ड बन गया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Thunderstorms, rain forecast in Delhi this week: IMD

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm