रणथंभौर बाघ अभयारण्य से बाहर आया बाघ, टीम कर रही निगरानी

रणथंभौर बाघ अभयारण्य से बाहर आया बाघ, टीम कर रही निगरानी

रणथंभौर बाघ अभयारण्य से बाहर आया बाघ, टीम कर रही निगरानी
Modified Date: March 8, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: March 8, 2026 9:16 pm IST

जयपुर, आठ मार्च (भाषा) सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य से निकलकर बाघ आरबीटी-2507 रविवार तड़के पांच सितारा होटल नाहरगढ़ के पास पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार बाघ की निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार तड़के साढ़े चार बजे बाघ की गतिविधियां एक फार्म हाउस के पास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी जिसके बाद वह अमरेश्वर होते हुए होटल नाहरगढ़ की ओर बढ़ा।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगमार्क की जांच की।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष टीम गठित कर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल बाघ की हलचल वन विभाग की नर्सरी क्षेत्र में दर्ज की गई है।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बाघ की हलचल की जानकारी तुरंत दें।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में