केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रीनगर, पांच फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षाबल के जवानों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस और अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों ने लाल चौक के व्यावसायिक केंद्र और आसपास के इलाकों में अभ्यास और अचानक निरीक्षण किया।
शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा वाहनों की औचक जांच और तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाले हैं। बुधवार को श्रीनगर के अब गुजर इलाके में सुरक्षाबलों ने अचानक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि इलाके में कई परिसरों और राहगीरों की भी तलाशी ली गई।
भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


