समय बताएगा कि मैं मुख्यमंत्री कब बनूंगा: शिवकुमार

समय बताएगा कि मैं मुख्यमंत्री कब बनूंगा: शिवकुमार

समय बताएगा कि मैं मुख्यमंत्री कब बनूंगा: शिवकुमार
Modified Date: February 7, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: February 7, 2026 5:40 pm IST

मंगलुरु, सात फरवरी (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री कब बनेंहे इसका फैसला समय ही करेगा और इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान के निर्णय का पालन करना होगा।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार की ये टिप्पणियां मुख्यमंत्री पद को लेकर उनके और सिद्धरमैया के बीच जारी कथित सत्ता संघर्ष के दौरान आई हैं।

सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र ने कहा कि उनके पिता अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और पार्टी आला कमान ने इसके संकेत दे दिए हैं।

शिवकुमार ने लोगों और समर्थकों की उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, “लोगों, विधायकों, आप (मीडिया) और सभी की यही इच्छा है लेकिन हमें पार्टी के निर्देशों का पालन करना चाहिए।”

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कुछ दिनों में पेश होने वाले राज्य बजट के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद की जा सकती है, तो शिवकुमार ने कहा, “समय ही बताएगा।”

उन्होंने चिकमंगलुरु दौरे के दौरान कुछ दलित संगठनों द्वारा गृह मंत्री जी. परमेश्वर को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कहा, “इसमें क्या गलत है?”

शिवकुमार ने कहा, “समर्थक अपनी इच्छा व्यक्त करते हैं (अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं), हम उन्हें ऐसा न करने के लिए नहीं कह सकते।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में