टिपरा मोथा ने टीटीएएडीसी चुनाव जीता क्योंकि पार्टी लोगों के अधिकारों की आवाज उठाती रही: प्रद्योत
टिपरा मोथा ने टीटीएएडीसी चुनाव जीता क्योंकि पार्टी लोगों के अधिकारों की आवाज उठाती रही: प्रद्योत
अगरतला, 18 अप्रैल (भाषा) टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने आदिवासी परिषद चुनावों में भारी जनादेश हासिल किया, क्योंकि उसने लोगों के भविष्य और अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी।
क्षेत्रीय पार्टी ने शुक्रवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनावों में शानदार जीत दर्ज करते हुए 28 में से 24 सीटें जीतीं। भाजपा ने शेष चार सीटें जीत लीं, जबकि माकपा और कांग्रेस लगातार दूसरी बार एक भी सीट जीतने में असफल रहीं।
भाजपा और टिपरा मोथा राज्य सरकार में गठबंधन सहयोगी हैं, हालांकि दोनों दलों ने परिषद में अलग-अलग चुनाव लड़े। ये परिषद राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से का प्रशासन देखती है, जहां लगभग 15 लाख लोग निवास करते हैं।
देबबर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें चुनावों में भारी जनादेश मिला, क्योंकि जनता समझ गई थी कि टिपरा मोथा उनके भविष्य और अधिकारों के लिए खड़ी है, और मैंने मूलभूत मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया।’’
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


