‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा
Modified Date: August 9, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: August 9, 2026 4:58 pm IST

जयपुर, नौ अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व किया।

बारिश के बीच दोनों नेताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अल्बर्ट हॉल से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा रामनिवास बाग और सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।

यात्रा से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राज्यसभा ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित किया है।

उन्होंने कहा कि मूल कानून में राष्ट्रगान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को शामिल किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को इसमें शामिल नहीं किया गया था।

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कई विधायक, पार्टी नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

भाषा

बाकोलिया रंजन रवि कांत


लेखक के बारे में