TMC MP Resigns: टीएमसी को तीसरा बड़ा झटका, ममता की करीबी के बाद अब एक और सांसद ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण
TMC MP Resigns: टीएमसी को तीसरा बड़ा झटका, ममता की करीबी के बाद अब एक और सांसद ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण
TMC MP Resigns | Photo Credit: AI
- प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा
- टीएमसी को तीसरा बड़ा झटका
- सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय ने कल ही दिए थे इस्तीफा
कोलकाता: TMC MP Resigns पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से टीएमसी के सांसद लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार टीएमसी के संसदीय दल में टूट की खबर सामने आ रही है। इसी बीच टीएमसी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा (Prakash Chik Baraik Resignation) दे दिया है। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस में खलबली मच गई है। हालांकि प्रकाश चिक बराइक किस वजह से इस्तीफा दिए हैं इसका मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। (TMC MP Resignation)
कल ही सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा (Sushmita Dev Resignation) था। महज एक हफ्ते के भीतर तृणमूल कांग्रेस के लिए यह तीसरा बड़ा झटका है, जब किसी नेता ने उच्च सदन से इस तरह अपना पद छोड़ा है।
20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। हालांकि, काकोली घोष ने ये खुलासा नहीं किया है कि वो 20 सांसद कौन हैं, जो ममता दीदी का साथ छोड़ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: कुछ दिन बाद बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, मंगल गोचर से होगी अपार धनवर्षा
- 11 june ka rashifal: आज कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन लोगों को मिलेगा फायदा, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी का हाल
- Vande Bharat: TMC में प्रलय, कांग्रेस में होगा विलय! तृणमूल कांग्रेस गहराती जा रही टूट, क्या सांसदों के इस्तीफे से दीदी पर बढ़ रहा दबाव?

Facebook


