TMC Rebel MPs: जुलाई में होगा असली खेला! बंगाल के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिए बड़े संकेत, कहा- ‘तृणमूल का दो-तिहाई बहुमत है’

TMC Rebel MPs: जुलाई में होगा असली खेला! बंगाल के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिए बड़े संकेत, कहा- 'तृणमूल का दो-तिहाई बहुमत है'

TMC Rebel MPs: जुलाई में होगा असली खेला! बंगाल के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिए बड़े संकेत, कहा- ‘तृणमूल का दो-तिहाई बहुमत है’

TMC Rebel MPs | Photo Credit: AI

Modified Date: June 15, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: June 15, 2026 11:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई वरिष्ठ नेता और सांसद इस्तीफा दे रहे हैं
  • सुदीप का बयान: नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय की घोषणा
  • दलबदल कानून: दो-तिहाई बहुमत के आधार पर नाम की मांग

कोलकाता: TMC Rebel MPs पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) पार्टी में फूट चल रही है। यहां एक के बाद एक कई वरिष्ट नेता और सांसद पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय (Sudip Bandyopadhyay Resign) ने रविवार को आधिकारिक रूप से पार्टी के बागी गुट के प्रति अपनी निष्ठा जताई। जिसके बाद सुदीप बंदोपाध्याय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं।’

TMC Political Crisis उन्होंने कहा कि हालांकि दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई से बचने के लिए संख्या बल की ज़रूरत होती है, लेकिन इसके आधार पर तुरंत पार्टी का नाम नहीं मांगा जा सकता। सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि जब आप पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में हम तृणमूल (नाम) हमें सौंपने की मांग करेंगे क्योंकि हमारे पास तृणमूल का दो-तिहाई बहुमत है। फिर अदालत इस पर फैसला करेगी।

रविवार को हुई टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक

आपको बता दें कि रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में सांसद निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री के आवास पर हुई बैठक के बाद सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।