LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 6 September 2026: MP में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, पांच शराब दुकानें सील

Today Live Breaking News and Updates 6 September 2026: MP में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, पांच शराब दुकानें सील

Today Live Breaking News and Updates 6 September 2026: MP में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, पांच शराब दुकानें सील

Today Live Breaking News

Modified Date: September 6, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: September 6, 2026 9:18 am IST

Today Live Breaking News and Updates 6 September 2026 सागर जिले (Sagar News) के बंडा विकासखंड में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार गांवों में रहने वाले 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  सभी के शव बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 25 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण जहरीली शराब (MP Liquor Death) पीना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वही, मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

 

 

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 56 वर्ष के थे। झामुमो के एक नेता ने बताया कि कुमार का निधन हृदयाघात के कारण हुआ। गिरिडीह से विधायक कुमार के पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी थी।

उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन

झामुमो ने कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार झामुमो के समर्पित साथी और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी है।’’ पार्टी ने कुमार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.