BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Today Train Cancelled List: नए साल से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें.. रेलवे ने रद्द की 100 से ज्यादा ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Today Train Cancelled List: नए साल से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें.. रेलवे ने रद्द की 100 से ज्यादा ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Railway Ticket Rules Change| Image Credit - IBC24 File

Railway Ticket Rules Change| Image Credit - IBC24 File

Bhavna Sahu
Published: 30 Dec 2024 | 6:57 amModified: 30 Dec 2024 | 6:58 am

Today Train Cancelled List: पंजाब। नए साल की शुरुआत होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ट्रेन से सफर पर निकलने वाले हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब के किसानों ने सोमवार को पंजाब में आंदोलन का आह्वान किया है। इसे देखते हुए रेलवे ने पंजाब की ओर जाने वाली नई दिल्ली-पंजाब रूट की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज यह ट्रेनें नई दिल्ली और पंजाब की ओर से रवाना नहीं होंगी। इसके अलावा पंजाब से आने वाली ट्रेनों पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में दिल्ली और अंबाला की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Read More: Ganja flavored chocolate seized: नशेड़ियों के लिए 'गांजा फ्लेवर चॉकलेट'.. एक्साइज विभाग के अफसरों ने जब्त किये 1000 पैकेट, हो रही थी तस्करी

ट्रैक पर उतर सकते हैं किसान

किसान संगठनों के नेताओं की ओर से जारी बयान में भी कहा गया है कि सोमवार यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क और रेलों का आवागमन ठप रहेगा। बंद को देखते हुए 221 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जम्मू-कश्मीर हिमाचल वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। बता दें कि, इसका ऐलान तीन दिन पहले ही खनौरी सीमा पर किसान संगठनों की बैठक के बाद किया गया था।

12 सूत्री मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन 

दरअसल, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 12 सूत्री मांगों और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में आज पंजाब में रेल और यातायात रोको प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पंजाब रूट की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि किसान पंजाब में कई जगह ट्रैक पर उतर सकते हैं।

Read More: Sai Cabinet Meeting : आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, ​नगरीय निकाय चुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रद्द रहेंगी 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 

रद्द रहने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें में बठिंडा एक्सप्रेस (14508), आम्रपाली एक्सप्रेस (15707-15708), मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919-12920), दादर एक्सप्रेस (11057-11058), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497-12498), पठानकोट एक्सप्रेस (22429-22430), इंटरसिटी एक्सप्रेस (12460), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217), कालका शताब्दी (12011-12012), पश्चिम एक्सप्रेस (12925), जन शताब्दी एक्सप्रेस (12057-12058) शामिल हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

नए साल से पहले कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं?

नई दिल्ली-पंजाब रूट की 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें नई दिल्ली और पंजाब के बीच चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ पंजाब से आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

पंजाब में ट्रेनों के रद्द होने का मुख्य कारण क्या है?

यह कदम किसानों द्वारा पंजाब में आंदोलन के आह्वान के कारण उठाया गया है, जिससे रेलवे परिचालन पर असर पड़ा है।

क्या दिल्ली और अंबाला की ओर यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक साधन उपलब्ध है?

यात्रियों को बस सेवा या निजी परिवहन जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके लिए स्थानीय परिवहन सेवाओं से जानकारी ली जा सकती है।

ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर क्या रिफंड मिलेगा?

रेलवे की पॉलिसी के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की टिकटों का पूरा रिफंड दिया जाएगा। यात्री ऑनलाइन या रेलवे काउंटर से रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Today Train Cancelled List

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am