निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी 9-10 मार्च को बंगाल में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे

निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी 9-10 मार्च को बंगाल में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे

निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी 9-10 मार्च को बंगाल में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे
Modified Date: March 8, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: March 8, 2026 7:33 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शीर्ष चुनाव अधिकारी रविवार रात कोलकाता पहुंचेंगे और सोमवार और मंगलवार को राजनीतिक दलों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसलिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में आकलन के बाद निर्वाचन आयोग अन्य चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा।

इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और उनकी संबंधित अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है।

आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में